जोधपुर में दो यात्रियों को एआई की मदद से ट्रेन टिकट एडिट कर चार बार सफर करते हुए पकड़ा गया। ये यात्री 22 मार्च को कर्नाटक के कुनिगल से यात्रा कर रहे थे।

टीटीई ने जब टिकट मांगा, तो मशीन ने सत्यापन करते ही सच का खुलासा कर दिया। राजस्थान में 45 रुपये का टिकट लेकर ये यात्री लगातार यात्रा कर रहे थे, जिससे रेलवे में सुरक्षा और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।